प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को दिया समर्थन, अपने प्रत्याशी हटाए!

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। प्रशांत किशोर के हालिया फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। उनकी पार्टी जनसुराज ने पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अपने सभी उम्मीदवारों का समर्थन वापस ले लिया है। इसके साथ ही, उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी गई और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा कर दी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस कदम ने बिहार की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है, क्योंकि जनसुराज पटना यूनिवर्सिटी चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह सक्रिय थी। इससे पहले, पार्टी ने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से भाग लिया था और जदयू पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके पास उम्मीदवार तक नहीं हैं, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ रहे।

अब जनसुराज द्वारा अचानक अपने प्रत्याशियों को हटाकर कांग्रेस के एनएसयूआई उम्मीदवार को समर्थन देने के फैसले से यह संभावना बढ़ गई है कि अगर कांग्रेस बिहार में अकेले चुनाव लड़ती है, तो जनसुराज उसके साथ गठबंधन कर सकती है। इसमें सीपीआई और सीपीएम जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हो सकती हैं।

जनसुराज के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रशांत किशोर के निर्देश पर लिया गया है। पार्टी का आरोप है कि उनके उम्मीदवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ सहयोग कर रहे थे, जिसे अनुचित मानते हुए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रत्याशी का समर्थन करने का फैसला किया।

Share This Article