क्या राजनीति ही अब पवन कल्याण की मंज़िल? एक्टिंग छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पावर स्टार के नाम से मशहुर पवन कल्याण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ में व्यस्त हैं। ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। लेकिन आजकल एक्टर फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। अब एक्टर ने खुद ही अपनी फ्यूचर योजना के बारे में जानकारी दी है। बता दें, ये अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। जो कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, राजनीतिक में कदम रखने के बाद से पवन कल्याण अपनी पहले की साइन की हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। अब वो फिल्मों पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें राजनीति और सिनेमा के बीच संतुलन बनाने के लिए आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ रहा है। अब इन सब बातों का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘हरि हर वीरमल्लु’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ जैसी फिल्मों के बाद वो अभिनय छोड़ने की योजना बना रहे हैं। वहीं, अपने बचे प्रोजेक्ट्स के बारे में एक्टर ने बताया कि उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। मैंने ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी कर ली है और ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पूरा करने के लिए मेरे पास लगभग पांच दिन बचे हैं। आने वाले वक्त में अगर राजनीति और फिल्मों के टकराव की बात आती है तो मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। मैं फिल्में छोड़ दूंगा क्योंकि मेरी प्राथमिकता प्रशासन और जनसेना पार्टी है।

गौरतलब है कि कृष और ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित ‘हरि हर वीरमल्लु’ पिछले पांच साल से बन रही है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बता दें, पवन कल्याण एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी हैं। वे मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं और दक्षिण भारत में एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं।

Share This Article