सिटी पोस्ट लाइव
पटना : चुनावी सरगर्मी के बीच चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव या परिवार के किसी भी सदस्य को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर रखते हैं, और किसी दूसरे यादव नेता को सीएम उम्मीदवार घोषित करते हैं, तो वे पूरी तरह से उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर लालू यादव तेजस्वी को नहीं, किसी दूसरे यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाते हैं, तो मैं बिना शर्त समर्थन करूंगा”। प्रशांत किशोर के इस बयान से एक ओर जहां महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर बहस तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर यह भी स्पष्ट हो गया है कि वे तेजस्वी यादव की सीधी दावेदारी के पक्ष में नहीं हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान न केवल राजद और महागठबंधन में हलचल मचा सकता है, बल्कि प्रशांत किशोर की आगामी रणनीति की झलक भी देता है।