सिवान में प्रशांत किशोर का भाजपा और मंगल पांडेय पर तीखा हमला, बोले “हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
‘जन सुराज’ अभियान के तहत बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर (PK) ने आज सिवान में भाजपा और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर कड़ा प्रहार किया। यात्रा के दौरान स्थानीय समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और लड्डुओं से तोला, वहीं पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कह रही है, लेकिन वो “नॉमिनेशन वाले नेता हैं, चुनाव लड़ने वाले नहीं”।

प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर मंगल पांडेय में हिम्मत है, तो इस बार विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं।” उन्होंने मंगल पांडेय को “बड़बोला नेता” बताते हुए याद दिलाया कि 2015 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और 200 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, लेकिन भाजपा को सिर्फ 55 सीटें ही मिलीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

PK ने कहा कि मंगल पांडेय को बाद में भाजपा ने बंगाल चुनाव का प्रभारी बनाया, जहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। आज वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और उनके कार्यकाल में हुई अव्यवस्थाओं का उदाहरण देते हुए PK ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जनता को जो कष्ट झेलने पड़े, उसके लिए मंगल पांडेय जिम्मेदार हैं। PK ने हाल ही में एनएमसीएच (NMCH) अस्पताल में हुई उस शर्मनाक घटना का ज़िक्र किया, जिसमें चूहों ने एक मरीज की उंगलियां कुतर दीं। उन्होंने कहा,”ऐसे व्यक्ति को मुझ पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, जो खुद भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था में डूबे हों।”

PK ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंगल पांडेय को चुनाव लड़ने का कह रहा है, लेकिन ये लोग सिर्फ जुगाड़ वाले नेता हैं, जनता के बीच से नहीं आते। अगर उनमें साहस है, तो उन्हें मैदान में उतरकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

Share This Article