सिटी पोस्ट लाइव
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक मुकेश रोशन ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है, और सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में अधीक्षक के पद का 31 जनवरी के बाद से खाली रहना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि, बिहार में ड़बल इंजन की सरकार है, कोई देखने वाला नहीं है, कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा अस्पताल बीमार है,डॉक्टर लचार है, कौन करेगा मरिजों का इलाज।
मुकेश रोशन ने कहा, “अधीक्षक खुलेआम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और सरकार अभी तक चुप बैठी है। वे बिना किसी अधिकार के सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं और काम कर रहे हैं।” आयुष्मान याजना में करोंड़ों रूपय की घोटाले हुई। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी निशाने पर लिया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा दिखायी नहीं दे रही है।
मुकेश रोशन ने कहा पटना मेडिकल कॉलेज का हाल बेहाल है। अस्पताल की हालत लाचार हो चुकी है और पूरा स्वास्थ्य विभाग अस्तव्यस्त हो गया है। उन्होंने अपील की कि मुख्यमंत्री को पटना मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करना चाहिए और स्थिति की वास्तविकता से वाकिफ होना चाहिए। यहां तक कि अधीक्षक के हटने के बावजूद भी वे वहां काम कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कोई योजना नहीं है। मुकेश रोशन ने आगे कहा, स्वास्थ्य सेवाओं की यह स्थिति नहीं रहनी चाहिए, मुख्यमंत्री जी इस पर ध्यान दीजिए।