मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी : राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को सम्मानित किया। यह पुरस्कार 2024 के लोकसभा चुनावों को उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदान किया गया, जिसमें जिले ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सौरभ जोरवाल को यह सम्मान चुनाव संचालन में बेहतरीन प्रबंधन, आईटी पहल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित कार्यों में योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत को श्रेय देते हुए, जिले के नागरिकों के सहयोग को भी सराहा और सभी का आभार व्यक्त किया।

सौरभ जोरवाल ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जब तक हम सब एकजुट नहीं होते, तब तक किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल होता है। यह पुरस्कार हम सभी का है।” यह सम्मान पूर्वी चंपारण जिले के लिए एक नई उपलब्धि का प्रतीक बन गया है और जिले की कार्यप्रणाली को एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत करता है।

Share This Article