सिटी पोस्ट लाइव
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को शाम 5 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना के शेखपुरा मोड़ से शुरू होकर इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। इस दौरान 32 स्थानों पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और एनजीओ के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। पूरे पटना में उत्साह का माहौल है और लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा, 30 मई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री विक्रमगंज (शाहाबाद क्षेत्र) में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आम लोग हाथ में तिरंगा लेकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देंगे, जिसमें कोई राजनीतिक बैनर नहीं होगा, बल्कि केवल आम जनता हिस्सा लेगी।
पटना में प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो बहुत भव्य होगा। दिलीप जायसवाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर 20 जून को बिहार दौरे पर आएंगे।