यूएई की जीत से पाक पर दबाव, आखिरी मैच में हर हाल में चाहिए जीत…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम के शानदार अर्धशतक से यूएई ने ओमान पर शानदार जीत हासिल कर ली है। वहीं, पाक के लिए आखिरी मुकाबला करो यो मरो जैसा हो गया है। भारत ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम के दमदार फिफ्टी और जुनैक सिद्दीकी के 4 विकेट से यूएई ने ओमान को पटखनी दे दी है। ऐसे में पाक के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। वहीं, पाक का आखिरी मुकाबला 17 सितूबर को यूएई के खिलाफ होगा। सोमवार के खेले गए पहले मुकाबले में यूएई ने ओमान को 42 रनों से रौंद दिया है। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने आखिरी लीग मैच से पहले ही सुपर-4 में पहुंच गई है। मैच की बात करें तो अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान महज 130 पर ही सिमट गई। यूएई की तरफ से जुनैक सिद्दीकी ने 4 विकेट चटकाए। यूएई के सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, मुहम्मद जावेद।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, फैसल शाह, हसनैन शाह, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, जितेंन कुमार रामनंदी और समय श्रीवास्तव।

Share This Article