“रिश्तों पर उठे सवाल, तो पत्नी ने दिया जवाब!” करण औजला पर लगे संगीन आरोपों के बीच पलक के एक पोस्ट ने मचाई खलबली…

Ritu Raj

पंजाबी सिंगर करण औजला इस समय एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। उन पर एक के बाद एक दो महिलाओं ने धोखाधड़ी और रिश्तों में पारदर्शिता न रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विवाद की शुरुआत: कनाडाई आर्टिस्ट के आरोप;
विवाद तब शुरू हुआ जब एमएस गोरी म्यूजिक के नाम से मशहूर एक कनाडाई आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि करण औजला ने अपनी शादी की बात छिपाकर उनके साथ रिश्ता रखा। महिला का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर उन्हें न केवल मानसिक रूप से परेशान किया गया, बल्कि उनकी छवि खराब करने की धमकियां भी दी गईं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ऑस्ट्रेलियाई डीजे का नया दावा;
इस विवाद में तब नया मोड़ आया जब ऑस्ट्रेलिया की डीजे स्वान म्यूजिक ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि करण उन्हें भी मैसेज (DM) कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके पास इन दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

पत्नी पलक औजला का रिएक्शन;
जहां करण औजला ने फिलहाल इन आरोपों पर चुप्पी साध रखी है, वहीं उनकी पत्नी पलक औजला अपने पति के समर्थन में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं,पलक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह ब्लैक लहंगे में और करण व्हाइट सूट में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस पोस्ट के बैकग्राउंड में करण का लोकप्रिय गाना ‘विनिंग स्पीच’ चल रहा है। इसके साथ ही इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर करण के प्रति पलक के अटूट विश्वास और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article