पटना में 2 युवकों को दौड़ाकर मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं.शहर में लोगों को दौड़ा दौड़ा कर गोली मर रहे हैं.मंगलवार को कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बेबी पार्क के पास  रात  आठ बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मार दी.गोली लगने के बाद भी दोनों युवक जान बचाने के लिए करीब तीन सौ मीटर दूर रोड नंबर सात तक भागे और एक अपार्टमेंट तक पहुंचते ही लड़खड़ा कर गिर गए. इस दौरान, अपराधियों ने आठ से नौ राउंड फायरिंग कर ईलाके में दहशत कायम कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों युवकों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान भोजपुर के शाहपुर निवासी सूरज मिश्रा और राजेंद्रनगर निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है. सूरज की कमर और पप्पू की जांघ में गोली लगी है. दोनों की हालत खतरे से बाहर है.फायरिंग की सूचना मिलते ही कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई. पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है.

सिटी एसपी वैभव शर्मा के अनुसार  आरोपितों की पहचान की जा रही है.  सूरज भी कदमकुआं में ही रहता है. हमला तब हुआ जब वह अपने साथी पप्पू के साथ बेबी पार्क के पास एक चाय की दुकान के बाहर बैठा था. दोनों बातचीत कर रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंच गए.लोगों ने बताया कि तीनों अपराधियों ने मास्क पहन रखी थी. सूरज और पप्पू को देखते ही तीनों उनको निशाने पर लेते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

फायरिंग में एक गोली सूरज के पैर में लगी और एक गोली पप्पू के जांच में लग गई. दोनों जख्मी हालत में वहां से जान बचाने के लिए भागने लगे.रोड नंबर तीन से भागते हुए दोनों रोड नंबर सात में स्थित एक अपार्टमेंट की सीढ़ी की तरफ बढ़ने लगे. अपराधी भी पीछे ही थे, जो फायरिंग करते हुए सीढ़ी तक बढ़ रहे थे.तभी वहां भीड़ जुट गई. स्थानीय लोग अपराधियों पर पथराव शुरू कर दिए. पकड़े जाने की डर से सभी वहां से फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार  सूरज और उसका साथी वहां दूकान पर अक्सर आया करते थे. शूटर भी दोनों की रेकी कर चुके थे.प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी अपराधियों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच रही होगी. तीन में दो अपराधियों के हाथ में पिस्टल थी.फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. अपराधी किस दिशा से आए और किस दिशा में फरार हुए वहां लगे कैमरों को भी खंगाला रहा जा रहा है. देर रात तक बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका.पुलिस दोनों घायल युवकों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुटी है..

Share This Article