‘राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं, बिहार उनके हाथ से निकल गया है’: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा हमला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “फ्रस्ट्रेशन” (हताशा) में हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि बिहार उनके हाथ से निकल गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार विकास का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जैसे नेता, जो “सोने का चम्मच लेकर” पैदा हुए हैं, प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह वही लोग हैं जो ‘वोट छोड़ो, गति छोड़ो’ की बात कर रहे हैं। जिस प्रधानमंत्री को पूरा बिहार और भारत अपना अभिभावक मानता है, उसे ये लोग गाली देकर अपने संस्कारों का परिचय दे रहे हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वही हैं जिन्होंने बिहार को नरसंहार और अपहरण के दौर में धकेल दिया था। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा, “राहुल गांधी जी, तेजस्वी यादव जी, आप लोग लोगों को लड़ाने का खेल बंद कर दीजिए। इससे अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।”

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की हरकतों से यह साफ दिख रहा है कि वे अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं और अब हताशा में हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब इन नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी और विकास के नाम पर वोट करेगी।

Share This Article