सिटी पोस्ट लाइव : दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना में एक पिता के खिलाफ अपनी ही बेटी के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ है.इस दरिन्दे पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर किया. मामले को लेकर पीड़िता की मां थाने पहुंची.पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है.बिना कोई विलंब किए दारोगा ममता कुमारी सदल ने छापेमारी कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.
15 अप्रैल बुआ के घर रह रही पीड़िता को लाने के दौरान पिता ने सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता ने काफी विरोध किया, लेकिन पिता पर कोई असर नहीं पड़ा.शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित नाबालिग ने घर पहुंचने पर पूरी घटना की जानकारी अपने मां को दी. हालांकि, सामाजिक प्रतिष्ठा के भय से पहले तो उसकी मां असमंजस में पड़ गई, फिर वो धैर्य धारण कर ऐसे कुकर्मी को सजा दिलाने के लिए 16 अप्रैल को अपनी पुत्री के साथ थाने पहुंच गई.थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अरोपित को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. मामले को लेकर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
आरोपित पिता आदतन हवशी है. दिल्ली में रहकर मजदूरी कर जीवनयापन करने के दौरान भी वह 2017 में ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दे चुका है.जिसमें लगातार छह वर्ष जेल काटकर कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर घर आया था. दिल्ली में उसके विरुद्ध पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 149/17 दर्ज है.अब अपनी ही बेटी के साथ कांड कर दिया है.