बीपीएससी पेपर लीक के मामले को लोकसभा में उठाएंगे राहुल गांधी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में हुई बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला संसद में उठाएंगे। उन्होंने रीएग्ज़ाम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात में यह वादा बीपीएससी अभ्यर्थियों से किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राहुल गांधी ने बीपीएससी परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं से वादा किया कि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग वे संसद में करेंगे। साथ ही, पटना में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज का मामला भी राहुल गांधी लोकसभा में उठाएंगे।

बता दें कि कल राहुल गांधी पटना आए थे। उन्होंंने बापू सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गए और रीएग्ज़ाम की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की। गर्दनीबाग में धरनास्थल पर राहुल गांधी आधे घंटे से ज़्यादा समय तक रुके। अभ्यर्थियों के साथ धरना में बैठे। उनसे बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांग को लोकसभा में उठाएंगे। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी को वे सारे सबूत भी दिखाए जो उनलोगों ने जुटाए हैं।

Share This Article