बिहार में बारिश अलर्ट: 20 जिलों के लोग रहें सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में बारिश के संकट मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने 20 जिलों को सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं, राजधानी पटना में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में मूसलाधार बारिश का कहर लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर-दक्षिण दिशा में टर्फ लाइन बनी हुई है। इसी कारण से पटना समेत बिहार के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आसार है।

हालांकि, पटना में मौसम सुहावना रहने वाला है। दिन में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

जिलातापमान
दरभंगा34.7
छपरा34.7
गया34.1
पटना34.0
मुजफ्फरपुर34.0
मोतिहारी34.0
नालंदा33.9

सोर्स- IMD

Share This Article