बिहार में बरसात का कहर: सालभर का रिकॉर्ड टूटा, तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी!…

Ritu Raj

बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, सिवान में पूरे साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल, बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। कई जिले में जलजमाव के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना दुलर्भ हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण और रोहतास में भी भारी वर्षा दर्ज की गई है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह 5:09 बजे से अररिया, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, बांका और भागलपुर जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी पटना सहित वैशाली, सारण, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और जहानाबाद जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी बिहार के जिलों में बारिश की रफ्तार कुछ कम हो सकती है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 9 अक्टूबर के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ने लगेगा और धीरे-धीरे बिहार से इसकी वापसी शुरू हो सकती है। इसके बाद राज्य में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Share This Article