कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव जीतने के बाद राजीव प्रताप रूडी का पटना में भव्य स्वागत, राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर साधा निशाना

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का चुनाव जीतने के बाद पहली बार पटना पहुंचे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद थे और ‘राजीव प्रताप रूडी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे।

हाल ही में हुआ यह चुनाव बेहद दिलचस्प था, जिसमें भाजपा के ही वरिष्ठ नेता संजीव बालियान भी मैदान में थे। भाजपा का एक बड़ा धड़ा संजीव बालियान का समर्थन कर रहा था, जबकि रूडी को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का सीधा समर्थन मिला। इस चुनाव में रूडी ने संजीव बालियान को हराकर जीत हासिल की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने अपनी जीत को प्रजातंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा, “हमारा चुनाव लड़ना और जीतना इस बात का सबूत है कि प्रजातंत्र में अगर सभी दल एक साथ आ जाएं तो भारत में कोई भी काम हो सकता है।” उन्होंने सभी दलों के उन सदस्यों का धन्यवाद किया जिन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि हमारा लोकतंत्र कितना मजबूत है।

जब उनसे राहुल गांधी की आज से शुरू हो रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ठीक है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर वह गांव-गांव घूमकर जिन-जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा है, उनका नाम जुड़वाते तो ज्यादा अच्छा रहता। पदयात्रा निकालने से ज्यादा बेहतर काम होता।” रूडी ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि केवल विरोध प्रदर्शन करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना ज्यादा फायदेमंद होगा।

Share This Article