ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का महंगा परिणाम, दुर्गा पूजा में 61 लाख रुपये के कटे चालान…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

दुर्गा पूजा के दौरान पटना में ट्रैफिक नियमों की भारी अनदेखी की गई है। सप्तमी-अष्टमी के दिन लाखों रूपये के चालान काटे गए है। वहीं, सबसे ज्यादा उल्लंघन इस स्थान पर दर्ज किए गए है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

त्योहारों के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। दुर्गा पुजा के दौरान ट्रैफिक उल्लंघन कई बार बेकाबू हुए है। सप्तमी और अष्टमी के दिन पूरे शहर में महाजाम देखने को मिला,जिसके कारण ट्रैफिक का कहर देखने को मिला। दुर्गा पूजा के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा। सप्तमी (29 सितंबर) को ही ट्रैफिक पुलिस ने 21 लाख रुपये से ज्यादा का चालान काटा। वहीं अष्टमी (30 सितंबर) आते-आते हालात और बिगड़ गए और जुर्माने की रकम रिकॉर्डतोड़ 40 लाख रुपये पार कर गई। नतीजा यह रहा कि महज दो दिनों में 61 लाख रुपये से अधिक का चालान वसूलकर पुलिस ने प्रशासन तक को चौंका दिया।

हालांकि, पटना के आशियाना नगर और रामनगरी इलाके में सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई। पूरे शहर में पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से लगातार हालात पर नज़र रखी गई। जगह-जगह लगे CCTV कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वालों की पहचान हुई और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई कर दी।

Share This Article