रविशंकर प्रसाद के घर पहुंचे राज्यपाल, बोले- मेरे ख़ास दोस्त

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का यह पल एक विशेष मुलाकात साबित हुआ, जिसमें पुरानी यादें ताजा हुईं। राज्यपाल ने कहा, “रविशंकर प्रसाद मेरे मित्र हैं, और मैं इनसे मिलना चाहता था। आज इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा कि उनका यह कदम एक बहुत अच्छा पहल है, और उन्होंने इसे एक अच्छे संवाद का हिस्सा माना। रविशंकर प्रसाद ने इस मुलाकात के बाद कहा, “राज्यपाल बहुत ही व्यवहारिक व्यक्ति हैं। उनके जैसा राज्यपाल बिहार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुझसे कहा था कि वे मुझसे पहले मिलेंगे और आज वह वादा पूरा हुआ।”

मुलाकात के बाद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “केजरीवाल एक बहुत ही घटिया राजनेता हैं। वह बिहारी लोगों को फर्जी वोटर कहते हैं, जबकि बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभाई है। मजदूरों से लेकर डॉक्टर, प्रोफेसर तक, सबने दिल्ली को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।”

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि केजरीवाल ने पहले भी बिहार के लोगों के लिए आपत्तिजनक बयान दिए थे, जैसे कि दिल्ली में इलाज के लिए उन्हें तंग किया था। इसके अलावा, उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब रोहिंग्या मुसलमानों पर कार्रवाई की बात आई, तो केजरीवाल क्यों चुप रहे! रविशंकर प्रसाद ने बिहार बंद को लेकर राजनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “चुनाव आ रहा है, तो कोई बिहार बंद करेगा तो कोई धरना पर बैठ जाएगा। यह सब राजनीति का हिस्सा है।”

तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, “तेजस्वी यादव क्या चाहते हैं कि लालू यादव के समय वाला बिहार फिर से चले! क्या वह बिहार को फिर से घोटालों और अपराधों की ओर ले जाना चाहते हैं! हम इसको कभी भी वापस नहीं होने देंगे।” इस बयान के साथ ही रविशंकर प्रसाद ने बिहार की वर्तमान सरकार को चुनौती देते हुए यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी हालत में बिहार में विकास के रास्ते को नहीं रुकने देगी।

Share This Article