रितेश देशमुख ने पत्नी को किया बर्थडे विश, प्यार भरे शब्दों से जीता दिल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास अवसर पर इनके हसबैंड रितेश देशमुख ने कास अंदाज में बर्थडे विश किया है। और सोशल मीडिया पर एक प्यारा नोट भी लिखा है। इस मौके पर फैस से लेकर बॉलीवुड के कई हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, अभिनेत्री डिसूजा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये बॉलीवुड के पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार है। इन दोनों की जोड़ी सिनेमा जगत में सबसे लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस ने 2012 में रितेश देशमुख से शादी कर ली। उन्होंने 2 बच्चे होने के बाद एक्टिंग से लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया। फिर उन्होंने 10 साल बाद मराठी फिल्म वेड से डेब्यू किया। जो काफी सुपरहिट हुई थी। वहीं इस खास मौके पर एक्टर और हसबैंड रितेश देशमुख ने अपनी वाइफ के लिए एक खास नोट लिखा है। और साथ हीं कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की है।

उन्होंने बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी पत्नी, मेरा प्यार। आज तुम्हारा जन्मदिन है, और ये मुझे याद दिलाता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो।’ और आगे लिखा, ‘तुम एक अद्भुत इंसान हो—तुम मुझे हंसाती हो, हमारे बच्चों की सबसे अच्छी मां हो, एक प्यारी बेटी हो, और एक सच्ची दोस्त हो। तुम में बहुत सारी खूबियां हैं, और तुम हमेशा दूसरों को अपना प्यार और समय देती हो। तुम हमारे परिवार की ताकत हो, तब भी जब तुम थक जाती हो। तुम वो प्यार हो जो हमें जोड़े रखता है।’ उन्होंने जेनेलिया को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए लिखा, ‘तुम मुझे चिढ़ाती हो, हंसी-मजाक करती हो, और दोस्तों के साथ मेरे किस्से सुनाकर मुझे शर्मिंदा करती हो, लेकिन मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो, मेरा हौसला बढ़ाती हो और मेरा सबसे बड़ा सहारा हो। तुम हमारे घर की जान हो, और हमारे बच्चे हमेशा तुम्हारी ओर देखते हैं। आज, मैं चाहता हूं कि तुम्हें अपनी हर खूबी पर गर्व महसूस हो। तुम्हें खुशी, प्यार, और थोड़ा आराम मिले क्योंकि तुम ने ये सब कमाया है।’ और ‘तुम मुझे बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हो। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं और अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें ये दिखाने में बिताऊंगा। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान।’

Share This Article