सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में राजद ने एनडीए पर जमकर हमला बोला है। वहीं, राजद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ने विपक्षी पर कड़ा प्रहार किया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रितु प्रिया चौधरी ने सोमवार को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान चौधरी ने कहा- “जो लोग हमें बाहरी कह रहे हैं, वे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें। जनता अच्छी तरह जानती है कि असली बाहरी कौन है और असली जनसेवक कौन है।” आगे उन्होंने एनडीए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। और महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार विफल साबित हुई है।
गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका खूब समर्थन किया। इसके साथ ही एनडीए विरोधी नारे भी लगाए गए। अब वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी। साथ ही वे जनता के मुद्दों को सामने रखेंगी।