सिटी पोस्ट लाइव
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। रविवार को खबर आई कि बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं। इनके घुटने में चोट लगने की सुचना है। इनसे पहले दो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की भी चोटिल होने की खबर मिली थी। वहीं, इसके लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड बुला लिया गया है।
दरअसल, चोट के कारण भारतीय टीम की परेशानियां लगातार बढ़ती नजर आ रही है। जिसके कारण अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल, टीम इंडिया 5 मैचों की श्रृखंला में 1-2 से पीछे है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी, पीटीआई ने आकाशदीप के कमर दर्द के बारे में बताया कि “आकाश दीप कमर में दर्द से जूझ रहे हैं। उनकी उपलब्धता पर संदेह है। वहीं, अर्शदीप के उपलब्ध होने की संभावना कम है। इसलिए सिलेक्टर्स ने कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।” वहीं, अर्शदीप बॉलिंग के दौरान गेंद रोकने की कोशिश में खूद को चोटिल कर बैठे। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच टेन डोश्चेट ने बताया था कि गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप के हाथ में कट लग गया। ये कट कितना गहरा है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अगर उन्हें हाथ में टांके लगाने की जरूरत पड़ी तो उनका प्रैक्टिस करना भी मुश्किल हो जाएगा।
हालांकि, अंशुल ने रणजी ट्रॉफी के दौरान एक पारी में 10 विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे। टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद 24 साल के कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने नॉर्थेम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिए थे। पिछले वर्ष लाहली में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के बाद चर्चा में आए थे। बता दे, वह बंगाल के प्रेमांसु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमसुंदरम (1985-86) के बाद रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले यह तीसरे गेंदबाज हैं।