न्यूजीलैंड नहीं, अब इस देश के लिए खेलेंगे रॉस टेलर, टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा सरप्राइज…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी का ऐलान किया है। अब वे इस टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। टेलर ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और लीजेंड प्लेयर रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी की घोषणा की है। टेलर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। वहीं, वे अब वे न्यूजीलैंड को छोड़कर समोआ की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। 41 साल के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टेलर ने आने वाली ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर टूर्नामेंट में समोआ की तरफ से खेलते नजर आएंगे। बता दें, टेलर की मां समोआ से हैं, जिसके कारण उन्हें वहां का पासपोर्ट मिला है। दरअसल, टेलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वापसी की घोषणा करते हुए लिखा- “अब यह आधिकारिक है। मुझे गर्व है कि मैं क्रिकेट में नीली जर्सी पहनकर समोआ का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूं। यह ना सिर्फ मेरे पसंदीदा खेल में मेरी वापसी है, बल्कि अपनी विरासत, संस्कृति, गांव और परिवार का प्रतिनिधित्व करने का बड़ा सम्मान भी है। मैं इस अवसर के लिए उत्साहित हूं”।

गौरतलब है कि टेलर ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे साल 2022 में न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार खेले थे। ऐसे में उनका तीन साल का कूलिंग ऑफ पीरियड भी पूरा हो गया है और अब वे समोआ की तरफ से खेल सकते हैं। हालांकि, टेलर ने न्यूजीलैंड की तरफ से 110 टेस्ट में 7584 रन बनाए हैं। वहीं, टेस्ट में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बैटर हैं। टेलर 223 वनडे में 8581 रन बनाए हैं। बता दें, वे वनडे में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही टी20 में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 102 मुकाबले में 1909 रन बनाए हैं।

Share This Article