सिटी पोस्ट लाइव
15 सितंबर को पूर्णिया जिले में पीएम मोदी की रैली होने वाली है। उनके आने से पहले से ही बक्सर सासंद ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शिक्षक नियुक्ति को लेकर एक पत्र भी साझा किया है।
दरअसल, 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होने वाली है। हालांकि, उनके आने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। इसी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटर भी शेयर किया है। इसमें जीविका दीदियों को रैली स्थल तक लाने-ले जाने के लिए 200 बसों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस में एक शिक्षक को सुरक्षा और समन्वय के लिए तैनात किया जाएगा। सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षक जनगणना, मतगणना और रैलियों में भीड़ जुटाने का काम करेंगे। तो ऐसे में वे पढ़ाएंगे कब? इसके अलावा शिक्षक अब बस में खलासी का भी भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि सासंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में पहले से ही टीचर्स की कमी है। उसके बाद भी राज्य और केंद्र सरकार मिलकर शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य करा रही हैं। इसको लेकर विपक्षी दलों ने भी सरकार की आलोचना की है।