सिटी पोस्ट लाइव
मोहित सूरी कि फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। रिलीज के पहले ही दिन मूवी ने आधी कमाई कर ली है। इस मूवी में 2 नए स्टारकास्ट अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। इन्होंने डेब्यू फिल्म से ही कई रिकॉर्डस तोड़ डाले हैं।
दरअसल, बॉलीवुड में पिछले कई समय से अच्छी रोमांटिक मूवी नहीं बन रही थी, काफी वक्त से फैंस ऐसी लव स्टोरी मूवी बनने का इंतजार कर रहे थे। मगर अब उनका सूखा ‘सैयारा’ ने खत्म कर दिया है। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की बजट 45 करोड़ है। और रिलीज के पहले ही दिन करीब 20.50 करोड़ की कमाई कर ली है। ये मोहित सूरी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘मर्डर 2’ (6.95 करोड़), ‘आशिकी 2’ (6.10 करोड़) और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (10.30 करोड़) ने अच्छी शुरुआत की थी। इनकी फिल्म एक विलेन ने भी 18 करोड़ कमाए थे, लेकिन सैयारा ने उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म में ऐसा कर दिखाया है कि जो 15 साल में कोई नया एक्टर नहीं कर पाया है। हाल ही में जुनैद खान, राशा थडानी और खुशी कपूर जैसे एक्टर्स ने भी डेब्यू किया है,मगर सबका जादू फीका सा रहा है।
हालांकि, ‘सैयारा’ को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं पटकथा रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही दर्शकों को भी फिल्म की कहानी और सितारों का अभिनय पसंद आया है। बता दे, फिल्म ‘सैयारा’ थिएटर में रिलीज़ के बाद अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी रिलीज़ डेट की अनाउंस अभी नहीं हुई है।