संजय जायसवाल का कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला: ‘विदेशी फंडिंग से चलती है कांग्रेस’, सिख दंगों पर मांगी जवाबदेही

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी के पास ना सोचने की समझ है, ना संतुलित नेता। उनका आरोप है कि कांग्रेस विदेश से फंडिंग लेती है और वही बोलती है जो विदेशी ताकतें निर्देश देती हैं।

महागठबंधन की बैठकों को लेकर उन्होंने कहा कि इनसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि यह लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनका आरोप है कि ये नेता बिहार में सत्ता का सट्टा लगाकर बंटवारा करना चाहते हैं, और इसलिए एक मंच पर दिखाई देते हैं—लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जब उनसे पूछा गया कि महागठबंधन अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाया है, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस गठबंधन का कोई भविष्य ही नहीं है, उसका चेहरा तय करने से क्या फर्क पड़ेगा।

एनडीए की मजबूती पर भरोसा जताते हुए संजय जायसवाल ने दावा किया कि इस बार एनडीए 220 से ज्यादा सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

राहुल गांधी द्वारा सिख दंगों की जिम्मेदारी लेने की बात पर संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को 1947 में हिंदुओं और सिखों की हत्या की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने इसे भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय बताया।

Share This Article