मॉल में आतंकी हमले का सीन, पटना के सेंट्रल सिटी मॉल में एटीएस की मॉक ड्रिल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मंगलवार को पटना के सेंट्रल सिटी मॉल में अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने लगी, जिससे मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग दहशत में रहे, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि यह सब एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जिसे आतंकी हमले की संभावित स्थिति से निपटने के लिए किया गया था।

इस मॉक ड्रिल में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की टीम ने हिस्सा लिया। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, पूरी रणनीति के तहत एटीएस के जवान मॉल में घुसे और मोर्चा संभाल लिया। हथियारों से लैस जवानों ने मॉल के भीतर दाखिल होकर ‘आतंकियों’ को घेर लिया और एक-एक करके सभी को ‘ढेर’ कर दिया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी। मॉक ड्रिल का मकसद था यह परखना कि अगर किसी मॉल या सार्वजनिक स्थान पर आतंकी हमला हो जाए, तो उससे कैसे प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

बता दें कि पटना के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की मॉक ड्रिल लगातार की जा रही हैं, ताकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई कर सकें। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और सहयोग करें, क्योंकि इसका उद्देश्य सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Share This Article