टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट से आगे निकले शाहरुख, अरबपतियों की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री…

Ritu Raj

बॉलीवुड के किंग खान ने नया इतिहास रच दिया है। अरबपतियों की सूची में शाहरूख खान की धमाकेदार एंट्री हुई है। वहीं, हॉलीवुड सितारों को भी उन्होंने पछाड़ दिया है।

बॉलीवुड के किंग खान अब गलोबल अरबपति बन गए है। उन्होंने हॉलीवुड सितारों को भी मात दे दिया है। 33 साल के एक्टर की अब कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (12490 करोड़ रुपये) है। वहीं, ये आंकड़ा 1 अक्तूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं। करीब 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ किंग खान अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों से भी आगे निकल चुके हैं। नेटवर्थ के मामले में शाहरुख ने हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), एक्शन स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (1.2 बिलियन डॉलर), कॉमेडियन जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और पॉप सेंसेशन सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इस लिस्ट में भारत के कई कलाकार के नाम शामिल है। बॉलीवुड के टॉप 5 अमीर सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद रानी मुखर्जी दूसरे नंबर पर हैं। जबकि तीसरे पायदान पर ऋतिक रोशन ने जगह बनाई है। चौथे नंबर पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर पहुंचे हैं और पांचवें स्थान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुमार हुए हैं।

Share This Article