शमी की पूर्व पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, गंभीर आरोपों में केस दर्ज…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के खिलाफ थाने में केस दर्ज की गई है। हसीन जहां पहले भी कई बार अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं, और अब इस नए मामले ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। यह केस जमीनी विवाद को लेकर है। हसीन जहां के पड़ोसी ने हत्या की कोशिश, मारपीट और साजिश जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इनमें 10 साल की बेटी आरशी भी शामिल हैं। सूरी पुलिस स्टेशन में दोनों मां-बेटी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, यह मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की है। जहां इनके पड़ोसी डालिया खातून ने हसीन और आरशी पर हत्या की कोशिश और मारपीट जैसे आरोप लगाए हैं। वहीं इन दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है। बात ऐसा है कि बीरभूम जिले में सूरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के सोनाटोर इलाके में एक जमीन है, जो आरशी के नाम पर है। और डालिया ने दावा करते हुए इस जमीन को विवादित बताया है। हसीन ने जब उस जमीन में निर्माण कार्य शुरू किया, तो दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हसीन काले टी-शर्ट और जींस में डालिया से भिड़ती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े में डालिया के सिर में थोड़ी चोट लगी है और उन्हें सूरी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, वायरल वीडियो और गवाहों के बयानों की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने हसीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पर पड़ोसियों को धमकाने और गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप हैं। हसीन ने अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Share This Article