श्रेया घोषाल की आवाज़, जान्हवी-सिद्धार्थ का प्यार… ‘भीगी साड़ी’ ने मचाया तहलका!”…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। कुछ देर पहले ही मूवी का रेन सॉन्ग भीगी साड़ी रिलीज हो चुकी है। इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, जान्हवी और सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म परम सुंदरी का गाना भीगी साड़ी कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। रिलीज के साथ ही गानों पर मिलियन व्यूज हो चुके हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने के साथ अदनान सामी की बॉलीवुड संगीत में वापसी हुई है। और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य जी है। बारिश की फुहारों के बीच जाह्नवी का ग्लैमरस लुक और सिद्धार्थ का इंटेंस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

हालांकि, आज निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का गाना ‘भीगी साड़ी’ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अदनान सामी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्यार और जुनून से भरपूर, अदनान सामी की आवाज में पेश है #BheegiSaree। भीगी साड़ी गाना अब रिलीज हो गया है। साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी – #परमसुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं, दोनों के फैंस भी गाने पर खूब अच्छी-अच्छी कमेंट कर रहे हैं।

Share This Article