नीट परीक्षार्थियों की कड़ी जांच, शेखपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
शेखपुरा/पटना : देशभर में मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा को लेकर शेखपुरा जिले में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के वीआईपी रोड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 409 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले पुलिस जवानों द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई चरणों की जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। साथ ही, केंद्र के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी माइक्रोफोन के माध्यम से परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों को दूर रहने की सख्त हिदायत दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

Share This Article