Buxar Road Accident
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के बक्सर में देर रात यूपी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई है. रेलिंग तोड़ते हुए स्कॉर्पियो गंगा नदी मे गिर गई. इस दुर्घटना मे कई लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है. एक शव बरामद किया गया है.स्कॉर्पियो को भी गंगा से निकाल लिया गया है. .
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर गंगा में स्कॉर्पियो की तलाश में जुट गयी. हालांकि, देर रात तक न तो गाड़ी मालिक के बारे में पता चल पाया था और न ही उस पर सवार लोगों का.टाउन थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि स्कॉर्पियो बक्सर गोलंबर की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी. उसी दौरान पुल पर अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग को तोड़ती हुई पुल से नीचे गंगा की तेज धारा में समा गयी.
गौरतलब है कि 5 साल पहले इसी तरह की वारदात पटना के गांधी सेतु पर हुई थी. कई दिनों के तलाश के व्यवजूद न तो गाड़ी वरमद हुई और नया ही शव. एक सप्ताह तक खोबई लेकिन गंगा नदी ने गाड़ी और सवार लोगों को ऐसे निगल कि आजतक पता नहीं चल पाया .