दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह (17 फरवरी) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई सेकंड तक धरती हिलने के कारण घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में कंपन महसूस हुआ। भूकंप सुबह 5:36 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। गाजियाबाद और उसके आसपास के क्षेत्र को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसकी गहराई सिर्फ 5 किलोमीटर बताई गई है। यही वजह रही कि झटके काफी तेज महसूस हुए। भूकंप के झटकों से कुछ समय के लिए लोगों में घबराहट का माहौल देखा गया, लेकिन स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसका केंद्र सीवान जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। वहीं, बांग्लादेश में सुबह 8:54 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई और इसका केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल, बिहार और बांग्लादेश में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share This Article