T20 WC 2026 Final: टूटा सालों का सूखा, मेजबान भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; लगातार 2 खिताब जीतकर टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान…

Ritu Raj

रोहित शर्मा का वह वादा सच साबित हुआ। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ‘यंग इंडिया’ ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। भारत ने न केवल अपनी बादशाहत कायम रखी, बल्कि टी-20 क्रिकेट के कई दशकों पुराने मिथकों को भी तोड़ दिया।

‘हिस्ट्री डिफीट’ (इतिहास बदलना);
मेजबान का सूखा खत्म: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी मेजबान (Home Team) ने अपनी धरती पर ट्रॉफी उठाई। अब तक कोई भी देश अपनी मेजबानी में चैंपियन नहीं बन सका था।
लगातार दो खिताब: भारत विश्व की पहली ऐसी टीम बनी जिसने लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) जीते। टाइटल डिफेंड न कर पाने का ‘श्राप’ अब टूट चुका है।
ट्रॉफी की हैट्रिक: भारत अब दुनिया की इकलौती टीम है जिसके पास तीन टी-20 वर्ल्ड कप खिताब (2007, 2024, 2026) हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (2-2 खिताब) अब पीछे छूट चुके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मैच का लेखा-जोखा;
मैच की शुरुआत भावुक करने वाली थी। भारत के दो विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी (2007) और रोहित शर्मा (2024) शान से ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। पावरप्ले के 6 ओवरों में स्कोर 92/0 था। अभिषेक ने महज 21 गेंदों में 52 रन कूट डाले। वहीं, अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन (89 रन) और ईशान किशन (54 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। एक समय भारत 300 की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जिमी नीशम ने एक ही ओवर में सैमसन, ईशान और सूर्या को आउट कर हैट्रिक जैसा झटका दिया। हालांकि, अंत में शिवम दुबे के कैमियो ने भारत को 255/6 के विशाल स्कोर तक पहुँचाया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

कीवी टीम का सरेंडर और हीरो बुमराह;
256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर गई। जसप्रीत बुमराह ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कीवी टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। बता दें कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई।

Share This Article