T20 WC 2026: सूर्या की सेना ने रचा इतिहास, पर टीम इंडिया के इन 8 ‘कुंवारे’ धुरंधरों ने लूटी महफिल! देखें पूरी लिस्ट…

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में न्यूजीलैंड को 95 रनों से धूल चटाकर भारत ने तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अब दुनिया की सबसे ज्यादा टी-20 ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

‘बैचलर क्लब’ का जलवा;
इस चैंपियन स्क्वॉड की खास बात यह है कि इसमें युवाओं और कुंवारे खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जहाँ कप्तान सूर्या, अक्षर पटेल, और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं टीम के 8 स्टार खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी भी ‘बैचलर क्लब’ के सदस्य हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वर्ल्ड कप स्क्वॉड के ‘मोस्ट एलिजिबल’ बैचलर्स;
ईशान किशन: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दिल जीतने वाले ईशान अभी भी सिंगल हैं।
अभिषेक शर्मा: टॉप ऑर्डर के इस तूफानी बल्लेबाज ने भी अभी तक घर नहीं बसाया है।
तिलक वर्मा: मिडिल ऑर्डर की जान और युवाओं के चहेते तिलक भी कुंवारे हैं।
अर्शदीप सिंह: अपनी स्विंग से विकेट उखाड़ने वाले अर्शदीप भी फिलहाल ‘अनमैरिड’ हैं।
मोहम्मद सिराज: टीम के ‘मियां भाई’ अपनी गेंदबाजी से तो कमाल कर रहे हैं, पर शादी की पिच पर अभी उतरना बाकी है।
कुलदीप यादव (सगाई हो चुकी): चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप कुंवारे तो हैं, लेकिन वे जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं।
रिंकू सिंह (सगाई हो चुकी): ‘फिनिशर’ रिंकू सिंह ने भी सगाई कर ली है, बस शहनाई बजना बाकी है।
हार्दिक पांड्या: जिनका हाल ही में तलाक हुआ है, फिलहाल माहिका शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

युवाओं के दम पर फहराया तिरंगा;
इस टूर्नामेंट में अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी और वरुण-कुलदीप की फिरकी के जाल ने विरोधी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं बल्लेबाजी में संजू सैमसन की क्लास और रिंकू-अभिषेक की निडर बल्लेबाजी ने भारत को जीत की दहलीज तक पहुँचाया। जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर और संजू सैमसन के शानदार अर्धशतक ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी, जिसके चलते भारत ने यह विशाल जीत दर्ज की।

Share This Article