मशहूर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उनका नया एल्बम रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दिया है। वहीं, सिंगर ने रिलीज होने की घोषणा सोशल मीडिया पर भी किया है।

मशहूर अमेरिकी गायिका-गीतकार का नया एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है। गुरूवार देर रात इसे म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई पर रिलीज किया गया। बता दें, नए एल्बम में कुल 12 गाने रिलीज हुए हैं,जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने नए एल्बम के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। कैप्शन में लिखा- “मैं आपको बता नहीं सकती कि इसे आपके साथ साझा करते हुए मुझे कितना गर्व हो रहा है, यह एक ऐसा एल्बम है जो मुझे बिल्कुल सही लगता है।” आगे उन्होंने कहा, “इसे बनाने में मेरी मदद करने के लिए मैं अपने गुरुओं और मित्रों मैक्स और शेलबैक को सदैव धन्यवाद देना चाहूंगी।” वहीं, टेलर स्विफ्ट के इस नए एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ में द फेट ऑफ ओफेलिया, एलिजाबेथ टेलर, ओपेलाइट, फादर फिगर, एलडेस्ट डॉटर, रुईन द फ्रेंडशिप, अक्चुऐली रोमांटिक, विश लिस्ट, वुड, कैंसल्ड, हनी और द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल के साथ कुल 12 गाने शामिल है।