भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। लेकिन अब सुपर-8 में उनका सामना ऐसे ग्रुप से है, जिसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इस ग्रुप में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं, और ये सभी टीमें लीग स्टेज में अजेय रहीं है यानी कोई भी मैच नहीं हारीं है। सुपर-8 का ग्रुप 1 (Group 1) काफी कठिन माना जा रहा है, क्योंकि यहां चारों लीग स्टेज टॉपर्स एक साथ आ गए हैं। भारत ने ग्रुप A टॉप किया, दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D, वेस्टइंडीज ने ग्रुप C और जिम्बाब्वे ने ग्रुप B को टॉप किया। प्री-सीडिंग की वजह से ये सभी एक ही ग्रुप में पहुंच गए, जिससे यहां हर मैच जीत-हार का फैसला करेगा।

भारत की पहली चुनौती: दक्षिण अफ्रीका
टीम इंडिया का सुपर-8 में पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। ये मैच रविवार, 22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। याद रहे, पिछले टी20 वर्ल्ड कप (2024) के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। दोनों टीमें इस बार भी लीग स्टेज में 4-0 से अजेय रहीं, तो ये रीमैच रोमांचक होने वाला है।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का मजबूत फॉर्म;
वेस्टइंडीज ने ग्रुप C में चारों मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाया। शाई होप की कप्तानी वाली टीम के बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, और गेंदबाज भी बड़े स्कोर रोकने में माहिर साबित हो रहे हैं। टीम खतरनाक संतुलन के साथ आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में सबको चौंकाया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में कोई मैच नहीं हारा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया और आखिरी मैच में मेजबान श्रीलंका को भी शिकस्त दी। सिकंदर रजा की कप्तानी में ये टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और भारत समेत किसी को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।

टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में हर ग्रुप की तीन-तीन टीमें एक-दूसरे के खिलाफ राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। यानी एक ग्रुप में कुल 3 टीमें × 3 मैच = 6 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम को ग्रुप की बाकी दोनों टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा, इस तरह हर टीम कुल 3 मैच खेलेगी।
इसके बाद दोनों ग्रुप्स की अंकतालिका में सबसे ऊपर रहने वाली टॉप-2 टीमें (कुल 4 टीमें) सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। बाकी बची हुई टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।