पिता के लिए ‘छतरी’ बने तेज प्रताप, पर सबकी नजरें मोनिका मनी पर! शाही भोज में ‘हुस्न’ और ‘सियासत’ के मिलन ने पटना में मचाई हलचल

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
राजधानी पटना में ‘दही-चूड़ा डिप्लोमेसी’ के बीच बुधवार को तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित भोज ने राजनीति से इतर मानवीय रिश्तों और ग्लैमर की नई इबारत लिख दी। जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप के इस आयोजन में सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई, जब उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को धूप से बचाने के लिए उनके सिर पर अपना रुमाल रख दिया।

पिता के प्रति समर्पण: वायरल हुई ‘रुमाल’ वाली तस्वीर
हाल के महीनों में पिता-पुत्र के बीच आई तल्खी के बाद आज की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लालू यादव जैसे ही भोज में शामिल होने पहुंचे, तेज प्रताप एक आज्ञाकारी बेटे की तरह उनकी सेवा में जुट गए। कड़ी धूप से पिता को बचाने के लिए तेज प्रताप ने उनके सिर पर रुमाल रखा, जिसे समर्थकों ने ‘पितृ-भक्ति’ का अनुपम उदाहरण बताया। लालू यादव ने भी मुस्कुराते हुए बेटे के इस प्यार को स्वीकार किया और स्पष्ट किया कि उनकी तेज प्रताप से कोई नाराजगी नहीं है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ग्लैमर का तड़का: मोनिका मनी की उपस्थिति
तेज प्रताप के इस ‘ऐतिहासिक भोज’ में केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि ग्लैमर जगत की हस्तियां भी नजर आईं। मिसेज इंडिया 2017 की सेकंड रनर-अप मोनिका मनी इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राजनीति और सत्ता के गलियारों के बीच एक ब्यूटी क्वीन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में नया रंग भर दिया। मोनिका मनी की उपस्थिति को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब कयास लगाए गए और वे पूरे समय चर्चा का केंद्र बनी रहीं।

पुरानी कड़वाहट पर भारी पड़ा दही-चूड़ा
गौरतलब है कि करीब आठ महीने पहले एक फोटो विवाद के चलते लालू यादव ने तेज प्रताप को घर और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन आज की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही थी। लालू यादव ने मीडिया से कहा, “तेज प्रताप मेरा बेटा है और परिवार का हिस्सा है, आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है।” हालांकि, इस भव्य आयोजन में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की अनुपस्थिति ने सस्पेंस बरकरार रखा है।

Share This Article