तेजस्वी सरकार के राज में 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने का वादा!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

सीतामढ़ी: कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर सीतामढ़ी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने मंच से स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार कई विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि जिन नेताओं ने जनता के बीच काम किया है और उनके भले के लिए सक्रिय रूप से काम किया है, उन्हें ही इस बार टिकट मिलेगा। तेजस्वी यादव ने जोर देते हुए कहा,”हम इस बार किसी भी नेता या प्रभावशाली व्यक्ति के कहने पर टिकट नहीं देंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी ने कहा कि, मैं केवल उन लोगों को टिकट दूंगा जो जनता के बीच रहकर उनके हित में काम करेंगे। यह निर्णय पूरी तरह से जनता के भले के लिए होगा।” उन्होंने आगे कहा, “भ्रष्ट अधिकारियों से भी हम पैसे वसूलेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है, हम सुनिश्चित करेंगे कि सब कुछ सही ढंग से हो।” तेजस्वी यादव का यह बयान आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की दिशा को साफ करता है, जहां केवल जनता के प्रति प्रतिबद्धता और ईमानदारी को महत्व दिया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, तेजस्वी सरकार जब बनेगी तो 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में 243 टिकट है जिसे हमलोग ठोक-बजाकर देंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ये प्रगति यात्रा नहीं दूर्गति यात्रा थी। तेजस्वी ने जनता से संवाद करते हुए पुछा की नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान क्या आप सब से संवाद किए, आप सबका दु:ख सुने क्या! उन्होंने आगे कहा जब सीएम आते है तो पूरा शहर कर्फीयू हो जाता है, और जहां रिटायर्ड अधिकारी उन्हें लेकर जाते है, सीएम वहीं वहीं जाते है।  

Share This Article