2025 में नहीं बनेंगे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री: उपेंद्र कुशवाहा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव 

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ कहा कि तेजस्वी यादव 2025 में किसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,”वह सिर्फ सपना देख रहे हैं, उन्हें सपना देखने दीजिए, लेकिन बिहार में 2025 में एनडीए की ही सरकार बनेगी।” 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में कुछ भी निगेटिव होता है, तब भी बिहार में एनडीए की सरकार ही बनेगी। इसमें किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “दिन में सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन हकीकत यही है कि बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।” नीतीश कुमार की सेहत को लेकर की जा रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ हैं और दिन-रात बिहार के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं।”

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल उठा रहे हैं, वे निराधार बातें कर रहे हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,”इस विषय में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत मामला है।” दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के गिरने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,”दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ बहुत गुस्सा था, इसलिए उनकी सरकार चली गई।”

उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “उन्होंने अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन किया है।” उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि “2025 में बिहार में किसी भी हालत में एनडीए की सरकार बनेगी।” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है, और आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव के सारे सपने चकनाचूर हो जाएंगे। 

Share This Article