36 के हुए तेजस्वी यादव! पत्नी राजश्री संग मनाया जन्मदिन, बहनों ने किया खास पोस्ट…

Ritu Raj

नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने शनिवार की रात परिवार के साथ अपना 36वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रात 12 बजे पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती और बच्चों के साथ केक काटते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पारिवारिक माहौल में हुए इस सेलिब्रेशन ने राजनीतिक गलियारों में भी गर्माहट ला दी है।

उनका जन्मदिन ऐसे वक्त आया है जब बिहार का सियासी पारा चरम पर है और चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। चुनावी हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष ने परिवार संग सादगी भरे अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया, वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर भाई को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा- “उम्र कच्ची, मगर नियत सच्ची और जुबान पक्की. कर्मवीर – कर्तव्यनिष्ठ हमारा भाई तेजस्वी” इसके साथ ही मीसा भारती ने भी बधाई देते हुए लिखा कि “जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ और आशीर्वाद भाई। तुम हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और सफल रहो। जीवन के हर पड़ाव पर तुम्हारी मेहनत, लगन और सच्चाई तुम्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए। ईश्वर तुम्हें वो शक्ति दे कि तुम अपने सपनों को साकार कर सको और हर एक आशावान का गर्व बनो। तुम्हारी मुस्कान यूँ ही बनी रहे और हर आने वाला वर्ष तुम्हारे जीवन में नई रोशनी और उपलब्धियाँ लेकर आए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान बना चुके तेजस्वी प्रसाद यादव आज 36 वर्ष के हो गए। 9 नवंबर 1989 को गोपालगंज में जन्मे तेजस्वी, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे पुत्र हैं। नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे होने के कारण उन्हें हमेशा परिवार का विशेष स्नेह मिला। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना में पूरी की और फिर बड़ी बहन मीसा भारती के साथ दिल्ली चले गए, जहाँ उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत विहार और बाद में डीपीएस आरके पुरम से शिक्षा प्राप्त की। कक्षा 9 के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट को करियर बनाने का निर्णय लिया। कुछ वर्षों तक लगातार क्रिकेट खेलने के बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़े। वहीं, बाद में तेजस्वी ने खेल को अलविदा कहकर राजनीति की राह पकड़ी और बहुत कम समय में राज्य के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेताओं में शुमार हो गए। आज वे बिहार महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और युवा मतदाताओं के बीच एक प्रेरणादायक चेहरा माने जाते हैं।

Share This Article