सिटी पोस्ट लाइव
पटना: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब छपरा से वैशाली आ रहे थे इसी दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रोकवाई और उतरकर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के वे सीधे खेत में पहुंच गए। वहां उनकी मुलाकात जय सिंह कुशवाहा से हुई जो एक किसान हैं और उनसे बातचीत करते हुए कहा कि आपकी क्या समस्या है? इसी दौरान उसके परिवार के कई लोग आ गए और उनसे बातचीत में किसान के परिवार के लोगों ने बताया कि हमें फसल का पूरा दाम नहीं मिल पाता। छोटे-छोटे मंडी में बेचते हैं इससे हम लोगों को फायदा नहीं होता।
बातचीत के दौरान वहां एक लड़की पहुंचती है, जब उससे तेजस्वी यादव ने पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा तो उसने पूरी तरीके से पोल खोल कर दी। कहा कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती, कंप्यूटर नहीं है। कंप्यूटर चलाने नहीं दिया जाता, तभी उसकी मां बताती हैं कि वह कंप्यूटर चलाना सीखना चाहती है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि घबराओ नहीं हम संपर्क करेंगे। उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं कहा लेकिन इशारों में वे उस बच्ची को लैपटॉप देने का वादा कर गए। तेजस्वी यादव ने बच्चियों और वहां मौजूद महिलाओं को पैसे भी दिए।
उसके बाद जब तेजस्वी यादव चलने लगे तो किसी ने लालू प्रसाद यादव के लिए उपहार के तौर पर गोबी दे दी और कहा कि लालू जी को सब्ज़ी खिलाइगा। उसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर हम लालू जी को यह वीडियो भी दिखाएंगे और जब सब्जी बनेगी तब हम आपको उसकी फ़ोटो और वीडियो भी भेजेंगे।