PM मोदी के रोड शो में शामिल होने दानापुर से रवाना हुई पूर्व विधायक आशा सिन्हा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने रवाना होने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक रोड शो नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा, “हम दानापुर क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भाजपा के राष्ट्रहित के कार्यों को देखते हुए यह स्वागत एक जनभावना का प्रतीक है।” इसी क्रम में दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के नेतृत्व में गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ हजारों कार्यकर्ताओं का जत्था प्रधानमंत्री का स्वागत करने सगुना मोड़ के लिए रवाना हुआ।

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह है। इस अभियान को देश की सुरक्षा और मातृशक्ति को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है, और इसी भावना के साथ आशा सिन्हा ने इसे बिहार की पावन धरती पर एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सगुना मोड़ से आगे पटना की सड़कों पर भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भाजपा के झंडों, ढोल-नगाड़ों, और मोदी-मोदी के नारों से माहौल पूरी तरह से चुनावी उत्साह में डूबा नजर आ रहा है। पूर्व विधायक आशा सिन्हा का यह कदम न सिर्फ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को संगठित करने की दिशा में अहम है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार का भी एक प्रभावशाली माध्यम बन रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इस रोड शो को भाजपा आगामी चुनावी समीकरणों में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देख रही है, और आशा सिन्हा जैसी वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी पार्टी की चुनावी रणनीति को और मजबूती दे रही है।

Share This Article