कोलकाता में पत्नी के साथ क्रिसमस मनाते दिखे तेजस्वी यादव

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

कोलकाता: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता में अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस मनाते दिखे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की पत्नी के साथ कोलकाता में क्रिसमस मनाने की फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्रिसमस मनाने के दौरान तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री और उनकी बेटी कात्यायनी भी मौजूद थीं। तेजस्वी यादव कल ही पटना से कोलकाता रवाना हुए थे। 

तेजस्वी यादव ने देश के लोगों को भी क्रिसमस की शुभकामना दी है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया में क्रिसमस मनाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। तेजस्वी ने क्रिसमस की जो तस्वीर और वीडियो शेयर की है उसमें क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है। तस्वीर और वीडियो में उनकी बेटी कात्यायनी और पत्नी राजश्री काफ़ी खुश दिख रही हैं।

Share This Article