सिटी पोस्ट लाइव
पटना : सीपीआई (एमएल) माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने पटना में आकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिससे पूरे देश की राजनीति में बवा मचना तय माना जा रहा है। दीपांकर भट्टाचार्या ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी से आतंकियों को पैसा जा रहा है। ऐसे समय में जब पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने का भारी दवाब है, तब इस बयान को मोदी सरकार पर एक बड़ा हमला माना जा रहा है। दीपांकर ने कहा है कि अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर जो लगभग तीन हज़ार किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई है, वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फ़ंडिंग से जुड़ी है। एनआईए की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन जब्ती लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फंडिंग से जुड़ी है। इसकी कीमत 22 हज़ार करोड़ के आस-पास है। माले महासचिव ने कहा कि मोदीजी पूछते थे कि आतंकियों के पास पैसा कहां से आ रहा है, तो अब तो पता चल गया कि पैसा कहां से आ रहा है। पैसा अडानी के पोर्ट से आ रहा है और जिस कस्टम अधिकारी को इस पूरे नेक्सस की जानकारी थी उसकी हत्या कर दी जाती है। दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि कड़ा ऐक्शन लेने के बजाए पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आते हैं। वे सिर्फ़ चुनाव-चुनाव करते रहते हैं। हम आपको सुनाते हैं कि दीपांकर भट्टाचार्या ने क्या कुछ कहा।
मोदी के मित्र अडानी से मिल रहा आतंकियों को पैसा, माले महासचिव दीपांकर का खुलासा