सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के धरोहर पटना म्यूजियम को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह ऐतिहासिक संग्रहालय पिछले 2 साल से बंद पड़ा हुआ था। इसके दीदार के लिए आपको टिकट लेने होंगे। बता दें, म्यूजियम सोमवार को पूरी तरह से बंद रहेगा।
दरअसल, पटना म्यूजियम को जादूघर भी कहा जाता है। पटना म्यूजियम में जाने के लिए बड़ों को 50 रूपए तो बच्चों को 25 रूपए का टिकट लगेगा। लेकिन अभी तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। बता दें, म्यूजियम में जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा। वहीं, पिछले महीने 27 जुलाई को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था। लेकिन उस समय केवल अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए ही शुरू किया गया था। पर अब आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है।
हालांकि, यह नए भवन को 158 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया गया है। इस नए भवन में गंगा गैलेरी, पाटली गैलेरी और स्कल्पचर गार्डन का आंनद ले सकेंगे। वहीं इसमें कैफेटेरिया, 2D ऑडिटोरियम और टेंपररी एग्जीबिशन हॉल जैसे अन्य सुविधाएं भी मौजूद है। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से निर्मित चाणक्य का होलोग्राम भी तैयार किया गया है, जिससे लोग हिदीं और अंग्रेजी में संवाद कर सकते हैं।