सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पुलिस की नींद 6 महिलाओं के गैंग ने उड़ा रखा है. महिलाओं का यह गैंग बिहार में बड़े कांड को अंजाम दे रहा था. लेकिन, आखिरकार पुलिस ने महिलाओं के इस गैंग को पकड़ ही लिया. इस गैंग में शामिल महिलाओं की जब पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू की तो जो तस्वीर सामने दिखी उसे देखर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. बिहार के कटिहार जिले में पकड़ी गये ओमानिया गैंग की 6 महिला सदस्यों का यह गैंग पुलिस की आंख में धूल झोंककर बिहार में शराब तस्करी के काम को अंजाम दे रहा था.
बिहार के कटिहार जिले से शराब तस्करी के ओमानिया गैंग को गिरफ्तार किया गया है. ये महिलाएं बंगाल से विदेशी शराब बॉडी पर टेप से चिपका कर ला रही थीं. कटिहार उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया. कुल 60 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस दौरान महिला पुलिस ने जैसे ही गैंग की महिला सदस्यों के शरीर से टेप हटाना शुरू किया तो हैरान रह गईं. दरअसल गैंग की सदस्यों को एक अलग तरह का कपड़ा पहनाया गया था, जिसे टेप से चिपकाकर उसके अंदर शराब छिपाई गयी थी. महिला पुलिस ने टेप और कपड़ों को हटाकर शराब की कई बोतलों को बाहर निकाला.