बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! सम्राट चौधरी के राजतिलक की तारीख तय, जानें क्यों बेटे निशांत ने ठुकराया डिप्टी सीएम का पद?…

Ritu Raj

बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और नई सरकार के गठन की तैयारी अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनके शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। पहले यह चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन उन्होंने पद लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेताओं में सरायरंजन से विधायक विजय कुमार चौधरी और सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए सामने आए हैं। माना जा रहा है कि यही दोनों नेता डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इधर, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वे कई बार मुख्यमंत्री बने और 2005 के बाद लंबे समय तक इस पद पर बने रहे। बीच में कुछ समय के लिए जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। संभावना है कि मौजूदा सरकार के कुछ मंत्रियों को दोबारा मौका दिया जाएगा, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलती है।

Share This Article