भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और एक घंटे के अंदर ही 4 प्रमुख खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। आइए जानते है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,लेकिन यह गलत साबित हुआ। बुमराह और सिराज के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेदम नजर आए। खेल शुरू होने के 1 घंटे के अंदर ही शुरू के 4 बल्लेबाज मैदान से बाहर चले गए। शुभमन गिल की बतौर टेस्ट कप्तान पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है। वहीं, पहले टेस्ट में टीम इंडिया 2 तेज और 3 स्पिनर्स के साथ खेल रही है।
लंच ब्रेक तक वेटस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन हो गए हैं। कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को 26 रन के स्कोर पर कुलदीप ने चलता किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की पहले टेस्ट की प्लेइंग 11:
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स.