सिटी पोस्ट लाइव
छत्तीसगढ़ में गरबा महोत्सव को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा को गरबा इवेंट में बुलाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, इसे लेकर आयोजकों ने सवाल उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि के अवसर पर एक निजी होटल गरबा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें यूट्यूबर एल्विश यादव और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को आमंत्रित किया जा रहा है। जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों को शामिल नहीं होने देंगे। हालांकि, करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया आयोजन समिति ने 27 और 29 सितंबर को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया है। इस खास इवेंट में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 27 सितंबर की रात एल्विश यादवमंच पर प्रदर्शन करेंगे, जबकि 28 सितंबर को अंजलि अरोड़ा की प्रस्तुति होगी। और कार्यक्रम का समापन 29 सितंबर को गोविंदा के प्रदर्शन के साथ होगा।

बता दें कि इस डांडिया महोत्सव की फीस 800 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक रखी गई है। इसमें वीवीआईपी के लिए 25 हजार फीस है। तो वहीं, सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाने पर 11,000 रुपये की अलग से चार्ज लगेगा। हिंदू संगठन सनातन रक्षा वाहिनी और अन्य सर्व हिंदू समाज संगठनों ने एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। संगठनों ने कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की है।