कल सुबह 4:30 बजे से सजेगी ऑस्कर की महफिल: ‘Sinners’ को मिले सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन, देखें पूरी डिटेल्स…

Ritu Raj

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में कल (16 मार्च) सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित मंच सजने वाला है। भारतीय समयानुसार इसका प्रसारण सुबह 4:30 बजे से होगा। इस साल की सेरेमनी कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाली है।

रिकॉर्ड्स का नया बादशाह?
हॉलीवुड फिल्म ‘सिनर्स’ ने इस साल 16 नॉमिनेशंस हासिल कर 75 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले ‘टाइटैनिक’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों के नाम अधिकतम 14 नॉमिनेशंस का रिकॉर्ड था। यदि यह फिल्म 11 से ज्यादा अवॉर्ड जीतती है, तो यह ‘टाइटैनिक’, ‘बेन-हर’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ को पछाड़कर इतिहास की सबसे सफल फिल्म बन जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भले ही इस साल कोई भारतीय फिल्म मुख्य दौड़ में नहीं है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व मजबूती से बना हुआ है। 2016 के बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी। वह दो बार ऑस्कर प्रेजेंट करने वाली इकलौती भारतीय बन गई हैं। भारतीय मूल की इस फिल्ममेकर को दो श्रेणियों (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और शॉर्ट फिल्म) में नॉमिनेशन मिला है। उनकी फिल्म ‘द परफेक्ट नेबर’ एक मर्मस्पर्शी सच्ची घटना पर आधारित है। दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो को फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए करियर का छठा बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन मिला है। उनकी इस फिल्म को कुल 13 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्कर के 98 साल के इतिहास में पहली बार ‘बेस्ट कास्टिंग’ के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा। ‘सिनर्स’ और ‘मार्टी सुप्रीम’ जैसी फिल्में इस नई कैटेगरी की पहली विजेता बनने की दौड़ में हैं।

भारत और ऑस्कर का सफर;
मदर इंडिया (1957) ऑस्कर के लिए भेजी गई पहली भारतीय फिल्म थी। अब तक 9 भारतीय ऑस्कर जीत चुके हैं। ए.आर. रहमान इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने एक साथ 2 ऑस्कर (स्लमडॉग मिलेनियर) जीते हैं। भानू अथैया भारत की पहली ऑस्कर विजेता थीं।

ऑस्कर से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनसुने फैक्ट्स;

विषयरोचक तथ्य
शुरुआत1929 में पहली सेरेमनी सिर्फ 15 मिनट चली थी।
कुत्ता विजेता?पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड एक ट्रेंड डॉग ‘रिन टिन टिन’ को मिलना था, पर विवाद के डर से फैसला बदला गया।
नामकरण1939 में ‘एकेडमी अवॉर्ड’ का नाम आधिकारिक तौर पर ‘ऑस्कर’ पड़ा।
अनोखा विरोध‘द गॉडफादर’ के लिए मार्लन ब्रांडो ने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था।
स्टैंडिंग ओवेशनचार्ली चैपलिन को 1972 में 12 मिनट तक खड़े होकर सम्मान दिया गया, जो एक रिकॉर्ड है।
ट्रॉफी का भारएक ऑस्कर ट्रॉफी लगभग 3.85 किलो की होती है।

इन फिल्मों को ऑस्कर 2026 में मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन;

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म नॉमिनेशन;

बेस्ट राइटिंग(एडेप्टेड स्क्रीनप्ले) नॉमिनेशन;

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म नॉमिनेशन;

Share This Article